ईदुल अमीन
डेस्क: कर्नाटक के बेंगलुरु में रविवार को पानी भरे अंडरपास में एक टैक्सी के फंसने से 22 साल की युवती की मौत हो गई थी। पुलिस ने अब इस मामले में टैक्सी के चालक को गिरफ़्तार कर लिया है। युवती आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से थीं और आईटी कंपनी में काम करती थीं।
पुलिस ने इस मामले में टैक्सी चालक हरीश पर ‘लापरवाही की वजह से मौत’ के आरोप लगाए हैं और उसको गिरफ्तार कर लिया है। यह जमानती अपराध है लेकिन इसमें जुर्माने के साथ या बिना जुर्माने के दो साल तक की सजा हो सकती है। हरीश ने इस घटना के तुरंत बाद पुलिस को बताया था कि उन्हें लगा था कि पानी का स्तर बहुत ज्यादा गहरा नहीं है और वो टैक्सी को अंडरपास से निकाल सकते हैं। पुलिस पूछताछ में ड्राईवर ने बताया कि अचानक गाड़ी का इंजन बंद हो गया था और पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया। उन्हें अंडरपास जाना ही नहीं चाहिए था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…