मो0 चाँद
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के जिले वाराणसी में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे हो गया जिसमे ड्यूटी पर तैनात एक जवान की मौत हो गई। हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। दरअसल, पहड़िया मंडी स्थित 95 बटालियन सीआरपीएफ के कैंप में स्कूल वाहन की टक्कर हो गई जिससे ड्यूटी पर तैनात जवान की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस के साथ ही सारनाथ एसीपी मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल पर मौजूद जवानों ने आनन-फानन में बस को धक्का देकर पीछे किया। गंभीर रूप से घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जवान की मौत से बटालियन में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की सूचना पर लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस पहुंची। थोड़ी देर बाद एसीपी सारनाथ भी मौके पर पहुंचे। सीआरपीएफ जवान के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…