Others States

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, कहा- 2024 में सीबीआई और ईडी वोट नहीं दिला पाएंगे

आदिल अहमद

डेस्क: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि अगले साल होने वाले चुनाव में सीबीआई और ईडी उसे वोट नहीं दिला पाएंगे। ममता ने विपक्षी दलों से साथ मिलकर बीजेपी का मुकाबला करने की अपील की।

मुर्शिदाबाद के समशेरगंज में ममता ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों को मिलकर बीजेपी के ख़िलाफ़ लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा, ”बीजेपी विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान करने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है लेकिन ये एजेंसियां उसे वोट नहीं दिला पाएंगी।” बताते चले कि ममता यहां नदी के कटाव से ज़मीन खो चुके लोगों के ज़मीनों के पट्टे देने आईं थीं।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts