पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, कहा- 2024 में सीबीआई और ईडी वोट नहीं दिला पाएंगे

आदिल अहमद
डेस्क: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि अगले साल होने वाले चुनाव में सीबीआई और ईडी उसे वोट नहीं दिला पाएंगे। ममता ने विपक्षी दलों से साथ मिलकर बीजेपी का मुकाबला करने की अपील की।












