तारिक़ आज़मी
डेस्क: कर्णाटक विधानसभा हेतु चुनाव आज संपन्न हो चूका है। सियासी घमासान अब सरकार बनाने की कवायद के तरफ रुख करती हुई दिखाई दे सकती है। आज कर्णाटक के 65 फीसद से अधिक मतदाताओं ने विधान सभा हेतु प्रत्याशियों का मुस्तकबिल मशीन में कैद किया। साथ ही कांग्रेस और भाजपा का मुस्तकबिल भी कैद हुआ है। इस चुनाव में जहा भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोक दिया और चुनाव हर रुख को मोड़ा, जिसमे मुद्दों से लेकर सांप्रदायिक रुख तक शामिल था।
शाम के 6 बजते ही खबरिया मीडिया में एग्जिट पोल के दावे अपने पत्ते खोलते हुवे दिखाई दे रहे है। सभी एग्जिट पोल पर नज़र डाले तो एक को छोड़ दे तो एक बात तो साफ़ साफ़ दिखाई दे रही है कि भाजपा को कर्णाटक में जोर का झटका धीरे से लग रहा है। वैसे तो एग्जिट पोल किसी को भी स्पष्ट बहुमत देता दिखाई नही दे रहा है मगर एग्जिट पोल एक को छोड़ सभी यह मान रहे है कि कर्णाटक में सबसे बड़े दल के रूप में कांग्रेस उबर रही है। वही एक मात्र एग्जिट पोल सुवर्णा न्यूज़ जन की बात कहता है कि भाजपा सबसे बड़ा दल बन कर उभरेगा और सत्ता में बहुमत का आकडा भी छू सकता है।
एग्जिट पोल देखे तो ABP-CVoter के अनुसार कांग्रेस को 81-101, बीजेपी को 66-86, JD(S) 20 से 27 और अन्य को 0 से 3 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि Republic P-MARQ बीजेपी को 85-100 सीट, कांग्रेस को 94-108 सीट, JD(S) को 24 से 32 सीट के अलावा अन्य को 2 से 6 सीट दे रहा है। वही Polstrat-NewsX अपने एग्जिट पोल में कांग्रेस को 103, BJP को 94, JDS को 24 और अन्य को 3 सीट दे रहा है। इनमे सुवर्ण न्यूज़ जन की बात एकमात्र ऐसा एग्जिट पोल है जो भाजपा को स्पष्ट बहुमत देता दिखाई दे रहा है। उसके अनुसार बीजेपी को 94-117, कांग्रेस को 91-106 और JDS को 14-24 सीट मिलने की भविष्यवाणी की जा रही है।
वैसे तो अक्सर ही एग्जिट पोल मुह के बल गिरते दिखाई देते है। मगर कई बार यह सही भी साबित हुवे है। अब अगर पोल आफ पोल की बात करे तो कर्णाटक में भाजपा को एक बड़ा झटका मिलता दिखाई दे रहा है और जेडीएस किंग मेकर बनती दिखाई दे रही है। सब मिलाकर भाजपा को कर्णाटक में जोर का झटका भी लगता अभी तक तो दिखाई दे रहा है। चुनावी नतीजे 13 मई को आयेगे। मगर इतना तो कम से कम साफ़ समझ आ रहा है कि भाजपा जिसने पूरी अपनी ताकत कर्णाटक में झोक दिया है को चुनाव में झटका जनता दे रही है। शायद अमूल से अधिक स्नेह नंदिनी को मिले।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…