Politics

कर्णाटक में भाजपा की हार, प्रधानमंत्री मोदी की हार है, भ्रष्टाचारियो के सर पर गदा पड़ी है: भूपेश बघेल

आफताब फारुकी

डेस्क: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के परिणाम से यह ज़ाहिर होता है कि बजरंग बली कांग्रेस पार्टी के साथ हैं। रायपुर से संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि कर्नाटक में बीजेपी की हार नरेंद्र मोदी की हार है।

कर्नाटक विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के कांग्रेस के वादे पर कहा था कि कांग्रेस बजरंगबली को ‘ताले में बंद’ करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, ”देखिए बीजेपी ने बजरंग दल को बजरंग बली बनाया था। बजरंग बली बजरंग बली हैं। साधारण इंसान उनका मुकाबला नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि बजरंग बली हमेशा सत्य, प्रेम, भाइचारा का साथ देने वाले हैं। जहां भ्रष्टाचार होगा, पाप होगा, तो बजरंग बली की गदा उन्हीं पर पड़ती है। आज कर्नाटक में जो रिजल्ट आया है वो भ्रष्टाचारियों के सिर पर गदा पड़ी है। ये नरेंद्र मोदी की हार है।”

pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

3 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

3 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

5 hours ago