कर्णाटक में भाजपा की हार, प्रधानमंत्री मोदी की हार है, भ्रष्टाचारियो के सर पर गदा पड़ी है: भूपेश बघेल

आफताब फारुकी
डेस्क: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के परिणाम से यह ज़ाहिर होता है कि बजरंग बली कांग्रेस पार्टी के साथ हैं। रायपुर से संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि कर्नाटक में बीजेपी की हार नरेंद्र मोदी की हार है।

उन्होंने कहा कि बजरंग बली हमेशा सत्य, प्रेम, भाइचारा का साथ देने वाले हैं। जहां भ्रष्टाचार होगा, पाप होगा, तो बजरंग बली की गदा उन्हीं पर पड़ती है। आज कर्नाटक में जो रिजल्ट आया है वो भ्रष्टाचारियों के सिर पर गदा पड़ी है। ये नरेंद्र मोदी की हार है।”











