तारिक़ आज़मी
वाराणसी: नगर निगम वाराणसी अपने दावे साफ़ सफाई से लेकर प्रकाश व्यवस्था के हेतु बहुत किया करता है। मगर आपका गुज़र बसर अगर बनारस की गलियों में रूबरू है तो आपको इन दावो की हकीकत बेशक पता होगी। क्योकि काशी की गलियों में सफाई व्यवस्था के हाल कैसे है आपको भी पता है और हमको भी। बस बाते दावो और वायदों तक ही सीमित रहती है।
इन सबके बीच लगभग चार दिनों से दालमंडी के मिर्ज़ा अच्छु कटरे के पास सीवर बजबजा रहा है। स्थानीय नागरिको के द्वारा विभाग को बार बार फ़ोन करके कहा जा रहा है। बस बात यही अटकी है कि सफाई करवाने के लिए रहनुमाई कौन करे? विभाग के कर्मचारी ठन्डे बस्ते में डाले हुवे है। बजबजाते सीवर की यह स्थिति है कि मेनहोल का ढीला ढक्कन पाँव से हिल जा रहा है और लोगो के कपड़ो को गन्दा कर दे रहा है।
स्थानीय जेई की बात करे तो साहब का फोन जो सरकार ने उनको उपलब्ध करवाया है का उठना बड़ी बात होती है। साहब शायद पहचान के नंबर ही उठाते है वरना अक्सर तो मोबाइल ही बंद रहता है। पुरसाहाल कोई है नही, वोट की सियासत खत्म हो चुकी है, तो वोट की चाह भी किसी समाजसेवक की निगाह-ए-करम इस तरफ नही करवा रही है। अब देखना है कि इस बजबजाते सीवर पर साहब लोगो की निगाह-ए-करम कब होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…