तारिक़ खान
डेस्क: जंतर मंतर पर धरनारत पहलवानों का समर्थन और उनकी हौसलाअफजाई करने कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू आज सोमवार को जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों से मिलने पहुंचे। इन पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ‘जिस पुलिस अधिकारी ने एफ़आईआर में देरी की उस पर 166 के तहत एक्शन क्यों नहीं हुआ। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के ललिता कुमारी बनाम यूपी सरकार के फैसले के अनुसार कॉग्निज़ेबल अपराध में एफ़आईआर दर्ज करना ज़रूरी होता है। पॉक्सो के तहत दर्ज मामले ग़ैर-ज़मानती होते हैं तो गिरफ़्तारी अब तक क्यों नहीं।’
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन में शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुँची थीं। वहीं, शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि पहलवानों का आंदोलन देश की खेल व्यवस्था में वैसा ही बदलाव लेकर आएगा, जैसा देश की राजनीति में अन्ना हज़ारे का आंदोलन लेकर आया था। रविवार को प्रियंका गांधी के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा भी जंतर-मंतर पहुंचे थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…