आफताब फारुकी
डेस्क: दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठी महिला पहलवानों ने अब मोदी सरकार में महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में महिला पहलवानों ने मंत्री स्मृति इरानी से इन्साफ की गुहार लगाई है और मदद करने की मांग किया है। पहलवानों ने पत्र में कहा है कि ‘अब हमारे पास महिला पहलवानों की इज़्ज़त के लिए लड़ने को छोड़कर और कोई रास्ता नहीं बचा है। हम स्पोर्ट्स और अपनी जिंदगी छोड़कर अपनी इज़्ज़त के लिए लड़ रहे हैं।‘
पत्र में लिखा है कि ‘हम स्पोर्ट्स और अपनी जिंदगी छोड़कर अपनी इज़्ज़त के लिए लड़ रहे हैं। हम पिछले 20 दिन से जंतर मंतर पर अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। हमने देखा कि उस आदमी की पावर ने प्रशासन की कमर तोड़ दी। साथ ही इसने हमारी सरकार को अंधा-बहरा बना दिया। आप महिला सांसद हैं, और वो भी सत्तारुढ़ पार्टी की। हमे आपसे बहुत उम्मीद है। हम आपसे मदद मांग रहे हैं। कृपया हमारे न्याय की लड़ाई में हमारी आवाज़ बनें और हमारी इज़्ज़त बचाएं। हम उम्मीद करते हैं आप थोड़ा वक्त निकालकर जंतर मंतर आएंगी और हमें आगे का रास्ता दिखाएंगी।’
इस चिट्ठी पर विनेश और साक्षी ने साइन किया है। महिला पहलवानों ने यही चिट्ठी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को भी भेजा है। बता दें, कुछ दिनों पहले पहलवानों ने भारत सरकार द्वारा गठित की गई कमिटी पर सवाल खड़े किए थे। पहलवानों ने कहा था कि ओवरसाइट कमिटी बृजभूषण शरण सिंह को बचा रही है। साथ ही कमिटी पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…