आदिल अहमद
कानपुर: 10 मई की रात सिपाही भेदजीत सिंह की हत्या के दोनों आरोपी उमेश ‘कल्लू’ और रमेश पुलिस मुठभेड़ में आज रविवार को दोपहर ढेर हो गये है। बताते चले कि दोनों ने सिपाही भेदजीत सिंह की आन ड्यूटी हत्या कर दी थी। भेदजीत ने ड्यूटी के दौरान इन दोनों बदमाशों को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन दोनों ने भेदजीत पर फायरिंग कर दी थी। हालांकि, सिपाही भेदजीत सिंह इस फायरिंग से बच भी गए थे लेकिन इसके बाद बदमाशों ने उन्हें नुकीली चीज से मार दिया था।
मुठभेड़ में जालौन पुलिस के एसओजी/सर्विलांस टीम सहित थाना कोतवाली उरई और थाना आटा पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी। मुठभेड़ के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सुचना मिली थी कि सिपाही भेदजीत सिंह की हत्या करने वाले दोनों अपराधी आज दोपहर फैक्ट्री एरिया में आने वाले है। जानकारी हासिल होने पर पुलिस ने इलाके की घेरेबंदी कर दोनों अपराधियों को रुकने के लिए इशारा किया मगर दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया।
बदमाशो के द्वारा हुई फायरिंग में जालौन के एसओजी प्रभारी और सर्विलांस प्रभारी को गोली लगी। लेकिन, बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने की वजह से दोनों पुलिस अधिकारी बच गए। पुलिस ने बदमाशो के गोली का जवाब जब गोली से दिया तो दोनों बदमाश गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल ले जाने पर चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…