शाहीन बनारसी
डेस्क: प्रदर्शनकारी पहलवानों ने भाजपा सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर भ्रष्टाचार के अलावा महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के आरोप भी लगाए हैं और उनकी गिरफ़्तारी की मांग को लेकर जंतर मंतर पर धरना दे रही है। धरने में कई खिलाड़ी और सियासी शख्सियतो द्वारा उनको समर्थन मिल रहा है।
पीटी उषा ने कहा था कि ‘ये प्रदर्शन अनुशासनहीनता के बराबर है। खिलाड़ियों को सड़कों पर प्रदर्शन करने से पहले समिति की जांच रिपोर्ट का इंतेज़ार करना चाहिए था।’ इस टिप्पणी के बाद प्रदर्शनकारी पहलवानों ने कहा था कि उन्हें पीटी उषा की टिप्पणी से दुख हुआ है। पहलवानों ने कहा था कि उन्हें उम्मीद थी कि पीटी उषा उन्हें समझेंगी और उनका समर्थन करेंगी।
बताते चले कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण पर बलात्कार के मामले में दो एफ़आईआर दर्ज की हैं। इनमें एक एफ़आईआर नाबालिग महिला पहलवान के शोषण से संबंधित है। बृजभूषण शरण सिंह ने अपने ख़िलाफ़ लगे सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए ख़ारिज किया है। प्रदर्शनकारी पहलवान कुश्ती संघ के अध्यक्ष के इस्तीफ़े और गिरफ़्तारी की मांग पर अड़े हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…