आदिल अहमद
डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया पहुंचकर भारत में विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के मुद्दे पर बयान दिया है। सेंटा मोनिका में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा ने उनसे पहलवानों के साथ पिछले दिनों हुए सलूक पर सवाल पूछा था।
इस पर राहुल गांधी ने कहा, “आपको ये समझना होगा कि आप मीडिया में जो कुछ देख रहे हैं, वो सच नहीं है। और आपके देश को आप जैसे युवाओं की ज़रूरत है। आपकी योग्यता और ऊर्जा आपके देश के लिए बहुत उपयोगी होगी। ऐसे में अगर आप वापस जाना चाहती हैं तो वापस जाएं। और मदद करें।”
राहुल गांधी ने भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों की ओर से बढ़ती महंगाई, भारत में अलग-अलग समुदायों के बीच बढ़ते तनाव से लेकर लोकतंत्र जैसे मसलों पर पूछे गए सवालों के भी जवाब दिए। राहुल गांधी ने कहा है, “बीजेपी लोगों को डरा-धमका रही है। सरकारी संस्थाओं का ग़लत इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा इसीलिए शुरू करनी पड़ी क्योंकि हमें लोगों से जोड़ने वाले सारे माध्यमों पर बीजेपी और आरएसएस का नियंत्रण स्थापित हो गया है।”
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “अगर आप क्रोध, नफ़रत और घमंड में यक़ीन रखते तो आप किसी बीजेपी की बैठक में बैठे होते। और मैं मन की बात कर रहा होता। ऐसे में अमेरिका में भारत का झंडा बुलंद रखने, अमेरिकी लोगों को भारतीय होने का मतलब समझाने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया।” बताते चले कि राहुल गांधी तीन दिन के अमेरिका दौरे पर हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…