Varanasi

पानदरीबा चौकी इंचार्ज अंगद सिंह और एसआई अनुज मणि तिवारी के स्थानान्तरण पर क्षेत्रीय नागरिको ने दिया भावभीनी बिदाई, नवागंतुक चौकी इंचार्ज अजय कुमार का हुआ स्वागत

ए0 जावेद

वाराणसी: चेतगंज थाने से सम्बन्धित चौकी पानदरीबा के चौकी इंचार्ज अंगद सिंह और एसआई अनुज मणि तिवारी का स्थानांतरण होने पर आज क्षेत्र के स्थानीय संभ्रांत नागरिको और समाजसेवियों ने भावभीनी विदाई दिया। वही नवागंतुक चौकी इंचार्ज अजय कुमार का स्वागत किया।

भावभीनी विदाई देने वाले स्थानीय नागरिको का कहना था कि चौकी इंचार्ज अंगद सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘मित्र पुलिस’ को वास्तविक रूप में क्षेत्र में चरितार्थ किया है। अपने कार्यकाल में उन्होंने जनता और पुलिस के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित किया। जिसके कारण वह आम जनता के बीच लोक प्रिय रहे। वह क्षेत्र की जनता के लिए सहयोगी रहे और उन्होंने आम जनमानस को भी पूरा सम्मान दिया।

इसी क्रम में नवागंतुक चौकी इंचार्ज अजय कुमार को भी फुल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। स्वागत करने वालो में सरफ़राज़ अहमद, मोहम्मद साजिद, वसीम, रियाज़, बाबु, शोएब आदि क्षेत्र के सम्मानित नागरिक शामिल थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts