Varanasi

पुलिस कमिश्नरेट और जिला प्रशासन के अधिकारियो की मौजूदगी में अल-सुबह हुई घाटो की सफाई

ए0 जावेद

वाराणसी: पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के आला अधिकारियों और जनपद के प्रशासिनक अधिकारियों की मौजूदगी में आज गंगा घाटो की अहल-ए-सुबह साफ़ सफाई हुई। इस अभियान के तहत कई घाटो को साफ़ किया गया। अभियान में नगर निगम के कर्मियों सहित एनडीआरऍफ़ की टीम भी मौजूद थी।

सुबह 6:00 बजे ही समस्त अधिकारियो के वाहन अचानक गंगा नदी के तट पर पहुचे तो थोडा लोगो को अचरज हुआ। मगर थोड़ी ही देर में उनको समझ आ गया कि यह टीम गंगा घाटो की सफाई अभियान के निगरानी हेतु आई है। इस अवसर पर वाराणसी के पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन और जिला अधिकारी वाराणसी एस ।राज लिंगम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एनपी सिंह सहित पीएसी के जवान, नगर निगम के कर्मचारी और एनडीआरएफ की टीम उपस्थित थीं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts