शाहीन बनारसी
वाराणसी: बेबाक खबरे लोगो को पसंद होती है। वही कुछ ऐसे भी होते है जिनको आईना देखने में बड़ी दिक्कत होती है। आखिर क्यों ? आप पूछ सकते है आखिर क्यों उनको आइना देख कर गुस्सा चढ़ जाता है। होता असल में ऐसा है कि आइना उनको मेकअप से ढका चेहरा नही बल्कि हकीकत दिखा देता है कि दरअसल कितने कुरूप है। समाज के ऐसे कुरूप लोगो को आप अगर आईना दिखा देंगे कि देख लो कितने कुरूप हो तो बेशक वह गुस्सा होंगे ही।
मगर नाराज़गी उनको हो गई। होने के पीछे भी बड़ी वजह है कि इस बार कलम के सच की ज़द उनके आका को ले बैठी। ऐसा लगा जैसे सपा में भूचाल आ गया हो। एडिट, कापी-पेस्ट के महारथियों ने अपने उछाले मारना शुरू कर दिया। बहरहाल, अब जैसे जैसे तपिश बढती है तो गर्मी काफी होती रहती है। मगर सच हमेशा सच रहता है। आप गरीबो और मज़लूमो के हक की बात करेगे तो बेशक बातिल को बुरा लगेगा। रामायण से लेकर महाभारत तक और यजीद से लेकर नमरूद तक आप तवारीख उठा कर देख ले, बातिल के साथ भीड़ रहती है।
मगर आज सपा के वरिष्ठ नेताओं ने तारिक़ आज़मी के जन्मदिन पर उनका सम्मान करके, केक काट कर और मिठाई बाट कर इस बात को साबित कर दिया कि हक के साथ इंसाफ परस्त लोग खड़े है। आज समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष मो0 हैदर गुड्डू के नेतृत्व में सपा ने वरिष्ठ नेताओं ने PNN दफ्तर में केक तारिक आज़मी के हाथो कटवा कर उनको माला पहनकर और आसपास के इलाके में सूक्ष्म जलपान सहित मिठाई बाटी और खुशिया तकसीम किया।
इस अवसर पर मो0 हैदर ‘गुड्डू ने कहा कि आज जब पत्रकारिता स्तरहीन होती जा रही है ऐसे में तारिक आज़मी हक लिखते है। ऐसे निर्भीक पत्रकार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाये सहित हम दुआ करते है कि उनकी कलम ऐसे ही हक के लिए चलती रहे। इस मौके पर सपा नेताओं में मोहम्मद अजफर ‘गुड्डू मास्टर’, शमीम अंसारी, एजाज़ अहमद, मो0 शाहिद ‘शुक्ला जी’, हिफाज़त अली, साजिद खान ‘चिंटू, सदीप कुमार ‘डब्लू’, बददु अंसारी, फुल मुहम्मद ‘लड्डू’ आदि शामिल थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…