फाइल फोटो मृतक निहालुद्दीन
मो0 सलीम
वाराणसी: लोहता थाना क्षेत्र के रहीमपुर मोहल्ले में शादी विवाह में बावर्ची का कार्य करने वाले एक व्यक्ति ने अपने घर के अन्दर कमरे में पंखे से लटक कर अपनी जान दे दिया। बावर्ची का नाम निहालुद्दीन बताया जा रहा है। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार लोहता रहीमपुर में निहालुद्दीन (38) आज शाम को अपने कमरे में चला गया और कमरा अंदर से बंद कर लिया। जिसके बाद किसी समय पंखे के सहारे फांसी लगा लिया। घटना की जानकारी तब परिजनों को हुई जब वह कई घंटो बाद भी कमरे से बाहर नही निकला। इसके बाद उसके भाइयों ने कमरे में ताक झांक शुरू कर दिया। जिससे पता चला कि निहालुद्दीन का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ है। कमरे के अन्दर की हाल देख कर परिजनों में कोहराम मच गया।
शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। और दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर घुसे। लोगों ने जब फंदे से लटक रहे निहालुद्दीन को नीचे उतारा तब तक उसकी जान जा चुकी थी। मृतक के भाई ने बताया कि एक हफ्ते से नेहालुद्दीन की पत्नी सबीना अपने तीनों बच्चो को लेकर अपने बहन के घर हैदराबाद शादी में चली गई है। मृतक के दो बेटे मोहम्मद जैन और मोहम्मद अयान तथा एक बेटी तश्मीना 8 वर्ष है। बताया कि मृतक कुछ दिनों से तनाव में रहता था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…