ए0 जावेद
वाराणसी: राह चलते कब हौसला बुलंद बदमाश आपकी चीज़े छीन कर फरार हो जाए कोई नहीं जानता। चेन स्नेच के मामले अब जैसे आम होते जा रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है वाराणसी जिले से। जहाँ सेवापुरी/कपसेठी थाना क्षेत्र के साई पुर चौराहे पर कुछ दिन पहले मायके आई महिला पुष्पा सिंह से मंगलवार देर रात पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन लूट ली।
पीड़ित महिला के अनुसार चेन की कीमत लगभग 95 हजार रुपए बताई गई। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में थानाध्यक्ष कपसेठी सतीश कुमार यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला देर रात खाना खाने के बाद घर के बाहर सड़क पर टहल रही थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…