UP

उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी

तारिक़ खान

डेस्क: भीषण गर्मी के तांडव से हर कोई परेशान है। सूरज से आग के गोले बरस रहे है। हर कोई धुप से बचने के लिए उपाय कर रहा है लेकिन झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिलने का नाम ही ले रही है। गर्मी और तपती धूम ने लोगों पर खूब सितम ढ़ाया लेकिन बीती शाम से हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी। राजधानी में शाम और रात को हुई बारिश ने लोगों को खूम आराम दिया।

पूरे प्रदेश में बारिश के बाद से मौसम का मिजाज बिल्कुल ही बदल गया है। वही उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है। गरज चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। बताते चले कि लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, बाराबंकी, इटावा में बारिश की चेतावनी मिली है।

एटा, सोनभद्र समेत 50 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बतात्ते चले कि लखनऊ में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई है। भीषण गर्मी से प्रदेशवासियों को हल्की राहत मिली है। आने वाले 3-4 दिनों तक मानसूनी बारिश होती रहेगी।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts