एच0 भाटिया
डेस्क: दिल्ली के यूपी भवन में हुए एक कथित बलात्कार के मामले में दिल्ली पुलिस ने अभियुक्त राज्यवर्धन सिंह परमार को उज्जैन से गिरफ़्तार किया है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि गुरुवार को अभियुक्त को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में यूपी भवन के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। यूपी भवन के प्रभारी प्रबंधक के ख़िलाफ़ भी यूपी सरकार ने जांच शुरू की है। मीडिया रिपोर्टों में सीसीटीवी फुटेज के हवाले से बताया गया है कि घटना के दिन अभियुक्त दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर यूपी भवन में दाख़िल हुआ था और यहां से 1:05 मिनट पर महिला के साथ बाहर निकला।
अभियुक्त ने गिरफ़्तारी से पहले सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा है कि उसे झूठे आरोप में फंसाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में परमार ने कहा है, “मुझ पर निराधार आरोप लगाये गए हैं। महिला स्वेच्छा से मेरे साथ थी। उत्तर प्रदेश भवन को घटना के समय के वीडियो जारी करने चाहिए।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…