आदिल अहमद
डेस्क: दक्षिणी ग्रीस के तट पर प्रवासियों से भरी मछली पकड़ने वाली नाव के पलट जाने से कम से कम 79 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में अब तक 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। लेकिन इस हादसे में जिन लोगों को बचाया गया है उनका कहना है कि कम से कम 100 लोग और इस नाव पर मौजूद थे जिनका अब तक पता नहीं है।
ग्रीस के सार्वजनिक प्रसारक ईआरटी ने बताया है कि अधिकारियों ने कई मौकों पर सैटेलाइट फ़ोन के माध्यम से नाव से संपर्क किया और मदद की पेशकश की, लेकिन बार-बार कहा गया- “हम इटली जाने के अलावा और कुछ नहीं चाहते हैं।”
कुछ घंटे बाद, लगभग 1 बजे (स्थानीय समयानुसार) नाव पर मौजूद किसी व्यक्ति ने कथित तौर पर ग्रीस के कोस्टगार्ड को सूचित किया कि जहाज का इंजन खराब हो गया है। इसके 10 से 15 मिनट के बाद ही नाव पूरी तरह डूब गया। राहत-बचाव काम शुरू किया गया लेकिन तेज़ हवा के कारण इसमें भी काफ़ी दिक्कतें आईं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…