National

‘बिपरजोय तूफ़ान’ के भारत पहुंचने से पहले ही गुजरात और मुंबई में भारी बरिश और तेज़ लहरें, पढ़ें क्या है सरकार की तैयारी

शाहीन बनारसी

डेस्क: बिपरजोय तूफ़ान आज शाम तक सौराष्ट्र-कच्छ से होते हुए पाकिस्तान के कराची के आस-पास के तटों पर पहुंचेगा। ये जानकारी मौसम विभाग ने दी है। “बेहद गंभीर” चक्रवात की श्रेणी में आने वाले बिपरजोय तूफ़ान के भारत पहुंचने से पहले ही गुजरात और मुंबई में भारी बरिश और तेज़ लहरें उठ रही हैं। मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ में रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि हवा की गति 120-130 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 150 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। भारतीय मौसम ने सौराष्ट्र और कच्छ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहां बिपरजोय तूफान का असर काफ़ी गंभीर हो सकता है। यहां सड़कों, फसलों और घरों को नुकसान होने की पूरी आशंका है। साथ ही रेल मार्ग को भी नुकसान पहुंच सकता है।

Demo Picture

वही प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय 24 घंटे स्थिति की समीक्षा कर रहा है। एनडीआरएफ ने 12 टीमों को तैनात किया है। इसके अलावा 15 टीमों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है। कोस्ट गार्ड और नौसेना ने राहत और बचाव कार्यों के लिए जहाजों और हेलीकाप्टरों को तैनात किया है।

आर्मी एयर फ़ोर्स और इंजीनियर टास्क फ़ोर्स की इकाइयाँ नावों और बचाव उपकरणों के साथ स्टैंडबाय पर हैं। सेना, नौसेना और कोस्ट गार्ड के आपदा राहत दल और चिकित्सा दल भी मदद के लिए तैयार हैं। सरकार के बयान के मुताबिक़, गुजरात में मुख्यमंत्री स्तर पर जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक हो चुकी है और पूरा राज्य प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts