शाहीन बनारसी
डेस्क: ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक रेल हादसे को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को घेरा है और मांग की है कि पीएम को रेल मंत्री का इस्तीफ़ा लेना चाहिए। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “बड़े अफसोस की बात है कि हमारी सरकार उतनी संवेदनशील नहीं दिखी।”
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “इर्दगिर्द एक कवच है जो उनकी छवि को बचाता है।” पवन खेड़ा ने कहा, “काश ये कवच रेल यात्रियों को भी मिल गया होता।” उन्होंने कहा, “एक ज़माना था जब लाल बहादुर शास्त्री जैसे लोगों ने इस्तीफ़ा दिया। माधव राव सिंधिया ने इस्तीफ़ा दिया, एक रेल हादसे पर। नीतीश कुमार ने इस्तीफ़ा दिया एक रेल हादसे पर।”
पवन खेड़ा ने कहा, “इस्तीफ़े का अर्थ होता है नैतिक ज़िम्मेदारी लेना। न ज़िम्मेदारी दिखती है, न नैतिकता दिखती है, आपको क्या उम्मीद है यहां से कोई इस्तीफ़ा आएगा?” पवन खेड़ा ने आगे कहा,“हमें समझ नहीं आ रहा है कि हम इस्तीफ़ा मांगे भी तो किससे? प्रधानमंत्री हम आप पर छोड़ते हैं कि आप किसका इस्तीफ़ा लेते हो लेकिन ये देश उम्मीद करता है कि आप भी अपने रेल मंत्री से इस्तीफ़ा लेंगे।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…