ईदुल अमीन
डेस्क: ओडिशा के चीफ़ सेक्रेट्री प्रदीप जेना ने बताया है कि बालासोर रेल हादसे में मरने वालों की संख्या 288 नहीं बल्कि 275 है। प्रदीप जेना ने कहा, ” जैसा आप जानते हैं कि कल (शनिवार को) रेलवे ने कहा था कि मरने वालों की संख्या 288 है। इस जानकारी को हमने भी आगे बढ़ाया था।”
उन्होंने कहा, कल रात से जिलाधिकारी और उनके अधिकारियों की टीम ने मौके से मिले हर शव की जांच की। उन्होंने अस्पताल और अस्थाई केंद्रों के आंकड़ों का मिलान किया। आखिर में उन्होंने पाया कि कुछ शवों की दो बार गिनती हो गई थी।” जेना के मुताबिक इसके बाद उन्होंने मरने वालों की संख्या को लेकर चिट्ठी लिखी। जेना ने बताया, ” लेटर के मुताबिक सुबह 10 बजे तक मरने वालों की संख्या 275 है।”
जेना ने बताया कि अब तक 88 शवों की पहचान हो चुकी है। उन्होंने बताया, “जिन शवों की पहचान हो चुकी थी, उनमें से 78 को सुबह तक सौंप दिया गया।” ‘दस अन्य शवों की शिनाख्त हुई है, उन्हें भी सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।’ उन्होंने बताया कि बचे हुए 187 शवों में से 170 को भुवनेश्वर शिफ्ट किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…