शफी उस्मानी
डेस्क: प्रेमी युगल के रोमांस का वीडियो वायरल होने का ट्रेंड जैसे चल रहा हो। कभी चलती बाइक पर तो कभी स्कूटी पर ऐसे रोमांस के कई वीडियो वायरल हुवे। ऐसा ही एक वीडियो पिछले दिनों मेट्रो ट्रेन का भी वायरल हुआ था। पुलिस ने ऐसे कई कपल्स के खिलाफ वीडियो वायरल होने के बाद सख्त कार्रवाई भी की है। मगर ये कड़ी है कि रुकने का नाम ही नही ले रही है।
इस वीडियो क्लिप को पोस्ट करते हुवे सोशल मीडिया यूज़र्स @akhileshaajtak ने पोस्ट किया है। वीडियो में तीन युवक एक स्कूटी पर सवार नजर आ रहे हैं। इसी दौरान पीछे बैठे दो युवकों के बीच किस शुरू हो जाती है। जब दो युवक किस कर रहे होते हैं उसी दौरान पीछे से आ रही कार में सवार एक व्यक्ति ने उनका का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखने में दोनों नवयुवक लग रहे हैं। उनकी आयु का नहीं पता है।
वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने रामपुर पुलिस को भी टैग किया। स्कूटी मुरादाबाद नंबर की बताई जा रही है। लेकिन वीडियो कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि वीडियो में सामने बोर्ड पर रामपुर विकास प्राधिकरण लिखा दिखाई दे रहा है। ये मुरादाबाद से सटा हुआ शहर है। संभवतः इसलिए ट्विटर पर रामपुर पुलिस को टैग किया गया। इस ट्वीट का जवाब देते हुए रामपुर पुलिस ने लिखा,
चलती स्कूटी पर किसिंग करते हुए लड़के वैसे ही अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, ऊपर से उनमें से किसी ने भी हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ है। वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरु किया। लवलेश पाण्डेय नाम के यूजर ने लिखा,‘इन्हें ज़िंदगी की परवाह नहीं है। ये खुद तो मरेंगे दूसरे को भी एक्सीडेंट में ले डूबेंगे। लेकिन हो सकता है इन्होंने अपना बीमा करवा रखा होगा।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…