ईदुल अमीन
डेस्क: कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को अब दिग्गज भारतीय क्रिकेटर्स जिन्होंने देश को पहला वर्ल्ड कप दिलवाया था ने समर्थन किया है। इसके साथ ही देश के कुछ अन्य पूर्व क्रिकेटर्स ने भी पहलवानों का समर्थन किया है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1983 की विश्व विजेता टीम की तरफ से पहलवानों के समर्थन में साझा बयान जारी किया गया है। कपिल देव की अगुवाई में सुनील गावस्कर, मोहिंदर अमरनाथ, के0 श्रीकांत, सैयद किरमानी, यशपाल शर्मा, मदन लाल, बलविंदर सिंह संधू, संदीप पाटिल, कीर्ति आजाद और रोजर बिन्नी जैसे स्टार्स से सजी भारतीय टीम के दिग्गजों ने रेसलर्स से मेडल को गंगा में नहीं बहाने का आग्रह किया है।
क्रिकेटर्स द्वारा जारी साझा बयान में कहा गया, है कि ‘पहलवानों के साथ जो हुआ वो गलत हुआ। उन्होंने देश का मान दुनियाभर में बढाया है। उनकी बात को लेकर सरकार जल्द कोई फैसला करे। हम पहलवानों से आग्रह करते हैं कि वे इस मामले में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। उम्मीद है कि पहलवानों की बात सरकार द्वारा सुनी जाएगी।’
इससे पहले भी कपिल देव, हरभजन सिंह और इरफान पठान ने रेसलर्स के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर अपनी बात कही थी। कपिल देव ने रेसलर्स के सपोर्ट में इंस्टा स्टोरी शेयर की थी। जिसमें उन्होंने रेसलर्स की फोटो शेयर करते हुए सवाल किया था कि ‘क्या इन्हें कभी न्याय मिल पाएगा?’
जबकि दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान ने समर्थन में ट्वीट कर लिखा है कि ‘भारतीय एथलीट हमेशा हमारे गौरव होते हैं, ना कि केवल तब जब वो हमारे लिए मेडल लेकर आते हैं…।’
गौरतलब हो कि पहलवानों ने कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के ऊपर पहलवानो द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। इसको लेकर दो ऍफ़आईआर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया है। जिसमे एक ऍफ़आईआर पाक्सो के तहत दर्ज हुई है। महिला पहलवानों का बृजभूषण शरण सिंह पर गलत तरीके से छूने और धमकी देने का भी आरोप है। इसको लेकर चैम्पियन पहलवानों ने मोर्चा खोल रखा है और जंतर मंतर पर लगातार एक महीने तक धरना दिया। संसद के भवन जाते समय पहलवानों को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद पहलवान अपने मैडल गंगा में प्रवाहित करने हरिद्वार गये थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…