Demo Picture
आनंद यादव
डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की जिसमें साइक्लोन बिपरजोय से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की गई। केंद्रीय और राज्यों की एजेंसियों ने पीएम को बताया कि साइक्लोन की स्थिति में वो किस तरह से राहत और बचाव के कामों को अंजाम देंगी।
प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील इलाक़ों में रहने वालों को सुरक्षित जगहों पर भेजने के लिए हर मुमकिन क़दम उठाए जाएं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक़ बिपरजोय सौराष्ट्र और कच्छ को क्रॉस करके गुजरात के समुद्री इलाकों के अलावा पाकिस्तान के कराची शहर में बेहद तेज़ रफ़्तार से 15 जून को टकराएगा।
इस दौरान हवाओं की गति 145 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। इसकी वजह से गुजरात के कच्छ, द्वारिका, जामनगर, पोरबंदर, राजकोट, मोरबी और जूनागढ़ में 14 से 15 जून तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…