मो0 सलीम
वाराणसी: लोहता क्षेत्र में पीने के पानी की किल्लत को देखते हुवे क्षेत्रीय नागरिको ने मीना बाज़ार में जर्जर हो चुकी लगभग 10 मीटर पाइप लाइन बदलवाने के लिए नगर निगम और जलकल विभाग की काफी समय तक मिन्नतें किया। मगर जलकल विभाग नींद से नही जागा तो स्थानीय बुनकर नेता वसीम अकरम और कय्यूम मिया ने जनसहयोग से आखिर आज इस पाइप लाइन को बदलवा लिया।
उन्होंने बताया कि इस भीषण गर्मी से हो रही पानी सप्लाई की दिक्कत से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था। जब विभाग नही जाता तो हम सबने मिलकर इस पाइप लाइन को अपने खुद के खर्च पर बदलवा लिया है। वसीम अकरम ने बताया कि इस काम में स्थानीय लोगो और कय्यूम नेता ने हमारे साथ खड़े होकर आपसी सहयोग से इस 10 मीटर पानी के पाइप को बदलवाया गया ताकि आसपास के इलाकों में घरो तक पहुचे। वसीम अकरम ने जिलाधिकारी वाराणसी से अपील किया है कि लोहता में पानी की मात्र यही एक समस्या नही है, अन्य भी कई समस्याए है। उसका संज्ञान लेकर समाधान करवाए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…