Categories: UP

सपाई नेता जो है विन्ध्याचल में पंडा पूजा के दरमियान महिला से छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार

शाहीन बनारसी

वाराणसी: विंध्याचल दर्शन करने आए परिवार की बहू के साथ पूजा करने के दौरान छेड़खानी करने के आरोपी पंडा व सपा नेता राज मिश्रा को विंध्याचल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सपा नेता पर इलज़ाम है कि अलीगढ़ से दर्शन करने आये एक परिवार की बहु से पूजा के दरमियान अभद्र तरीके से छुआ और छेड़खानी किया था।

बताया जाता है की पीड़ित परिवार अलीगढ से सोमवार को वाराणसी घूमने आया। वहां से मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे विंध्याचल पहुंचा और मां विंध्यवासिनी, मां अष्टभुजा और मां कालीखोह के दर्शन किए। परिवार के एक व्यक्ति ने बताया कि इसके बाद वे विंध्याचल पहुंचे तो परिचित राज पंडा मिल गया। उनसे उन्होंने कहा कि पत्नी के साथ पूजा करानी है। इस पर वह पंडा अपने गेस्ट हाउस पर ले गया। गेस्ट हाउस पर बाहर शोर हो रहा था। इस पर पंडा ने कहा कि कमरे में पूजा करा दें।

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने सहमति जताई तो सपा नेता उक्त पंडा राज मिश्रा उनको कमरे में ले गया। पत्नी से पूजा कराने के बाद कहा कि बहू से पूजा करा दें। इसके बाद बहू को कमरे में ले गया और दरवाजे में कुंडी लगा दी। आरोप है कि राज मिश्रा ने कमरे में बहू के साथ छेड़खानी की। बहू रोने लगी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने राज पंडा के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसमे आज राज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसके पहले कल बुधवार को जिलाधिकारी के आदेश पर राज्य अधिकारी सम्बंधित बोर्ड आदि से उसको हटाया गया। बृहस्पतिवार  को विंध्याचल पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी पंडा व सपा नेता राज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया । एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि छेड़खानी के आरोपी पंडा राज मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts