अनुराग पाण्डेय
वाराणसी: निर्देशक ओम राउत की रामायण पर बनी फ़िल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज हो चुकी है। जहा फिल्म की कुछ लोग तारीफ करते दिखाई दे रहे है। वही आलोचनाओं का शिकार ये फिल्म हो रही है। यह फिल्म जब से रिलीज़ हुई है तब से ही विवादों के घेरे में है। वही इस समय चर्चाओं का केंद्र बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ का काशी के संत समाज ने भी विरोध शुरू कर दिया है। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि आदिपुरुष फिल्म के डायलॉग लेखन जिस तरह से हुआ, वह संतों को पच नहीं रहा है। उन्होंने इसके डायलॉग लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला पर भी निशाना साधा।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि फिल्म के पात्रों का वस्त्र व उनका संवाद अत्यंत स्तरहीन है। जहां रामचरित मानस सदैव से धर्म व मर्यादा की शिक्षा देकर हमें आदर्श जीवन जीने हेतु प्रेरित करता हैं। वहीं इस फिल्म में पौराणिक परंपरा व संस्कृति का मखौल उड़ाने के साथ ही अमर्यादित ढंग से भगवान राम, माता सीता, हनुमान जी सहित अन्य पात्रों का चरित्र चित्रण किया गया है। सिनेमा के जरिये सनातन धर्म एवं संस्कृति पर गहरा आघात पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी है वह किसी भी प्रकार से सहनीय नही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…