मो0 कुमेल
डेस्क: ऐसा नही है कि कोल्ड ब्लाइंड मर्डर जैसे केसों का खुलासा केवल फिल्मो और सीरियल्स में होता है। असल में भी पुलिस कई ऐसी घटनाओं का बड़ा खुलासा करती है जिसमे कोई न सबूत होता है और न कोई सुराग। 2 और 2 चार की कड़ी बनाते हुवे पुलिस गम्भीर से गम्भीर केस हल कर देती है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र पुलिस ने हल किया है जिसमे एक सूटकेस में बिना सर के दो हिस्सों में कटी मिली महिला के लाश पर बने टैटू से पहले उसकी शिनाख्त और फिर कातिलो के गिरेबाँ तक पहुची।
महिला के हाथ पर बने टैटू के आधार पर पुलिस ने वसई-विरार के काफी टैटू बनाने वालो के दुकानों पर जाकर जानकारी इकठ्ठा करना शुरू किया। जिसके बाद एक टैटू वाले ने इसको पहचाना और महिला के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करवाया। उस जानकारी के बाद पुलिस ने मृतका का घर तलाशा। घर के तलाशी के बाद मृतका के पति और देवर से बात किया। बाथ्सेत के दरमियान कुछ संदिघ्ध लगने पर पुलिस ने उन दोनों की लोकेशन और सीसेटीवी कैमरों की निगरानी करने लगी। जिसके बाद स्थिति स्पस्ट हो गई कि महिला का क़त्ल उसके पति मिंटू सिंह और देवर चुनमुन सिंह ने किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों की करतूत का CCTV फुटेज मिला है, जिसमें वो लाश को बोरे में भरकर रूम से निकालते हुए नजर आ रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…