तारिक़ खान
डेस्क: यूपी में कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी में सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने इस बार कुछ पाबंदियां लगाई हैं। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने कहा कि कांवड यात्रा में बारह फीट से ऊंची कांवड तथा भाले या त्रिशूल आदि नहीं ले जाने दिया जाएगा। वहीं रास्ते में अश्लील गाना बजाने की भी अनुमति नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि इस बार यूपी को जहां 12 जोन में बांटा गया है, वहीं दूसरी ओर कांवड़ यात्रियों के लिए कुछ बंदिशें भी लगाई गई है। कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा की तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए और वे सुनिश्चित करें कि यह यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।
कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को इस बाबत निर्देशित कर दिया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान सोशल मीडिया के जरिए प्रसारित की जाने वाली अफवाहों पर नजर रखी जाए और इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अंतर्राज्यीय व अंतरजनपदीय सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि एक स्थान पर होने वाली घटना की जानकारी सभी निकटवर्ती जिलों व प्रदेशों को उपलब्ध हो जाए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…