शाहीन बनारसी
डेस्क: ये नटखट मौसम और उसकी चंचल अदाओं में बदलाव जारी है। एक तरफ तो तल्खी और तपिश ऐसी कि जैसे जिस्म ही झुलस जाए और दूसरी ओर ये रिमझिम बारिश जो भीगने को जी ललचाये। दरअसल, उत्तर प्रदेश में हीटवेव का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लू लगने के कारण लोगों की जान जा रही है। यही नहीं इससे पशु-पक्षियों की भी मौतें हो रही हैं। वही आज मंगलवार को यूपी के कई जिलों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है।
बताते चले कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में जहां हीटवेव से लोगों का बुरा हाल है। वहीं, सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादलों ने भी डेरा जमाया। लेकिन, बिना बारिश के ही निकल गए। इससे लोगों को काफी निराशा हुई। हीटवेव और 40 से 44 डिग्री तापमान के कारण लोग परेशान हैं। 100 से अधिक मौतें लू लगने और भीषण गर्मी की वजह से हुई हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गंभीर हैं।
मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर के आसपास के इलाकों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। वही इसके अलावा इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर के आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
वही बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर के आसपास के इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को उत्तर प्रदेश के झांसी में 11, आगरा में 11, अलीगढ़ में 2।4, मेरठ में 2 और रायबरेली में 1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा हरदोई, कानपुर, उरई में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…