मो0 रेहान
डेस्क: इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) ने एलान किया है कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के चुनाव चार जुलाई को होंगे। आईओए ने चुनाव के लिए जम्मू एंड कश्मीर हाई कोर्ट के पूर्व चीफ़ जस्टिस महेश मित्तल कुमार को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया है।
बताते चले कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह तीन कार्यकाल पूरे कर चुके हैं। उनके ख़िलाफ़ पहलवान आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन करने वाले पहलवानों में ओलंपिक और दूसरी खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले पहलवान शामिल हैं।
आंदोलनकारी पहलवानों ने बीते हफ़्ते केंद्र सरकार के न्योते पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाक़ात की थी और इस दौरान चुनाव से जुड़ी मांग भी रखी थी। पहलवानों ने मांग की थी कि फेडरेशन में निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और उनके समर्थक न चुने जाएं। इस मुलाकात के दौरान बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक शामिल थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…