ए0 जावेद
वाराणसी: शहीदाने कर्बला का तीजा गुरुवार को अकीदत संग मनाया गया। अजाखानों व इमामबारगाहों में 12वीं मुहर्रम पर फूल की मजलिस हुई। वहीं घरों में फातेहा दिलाकर तबर्रुक तक्सीम किए गए। विभिन्न पकवानों पर ‘नज़र’ करवा कर और ताबर्रुख तकसीम कर अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन व शहीदाने कर्बला को नजराना-ए-अकीदत पेश किया गया। इस मौके पर शांति व्यवस्था हेतु पुलिस मुस्तैद नज़र आई।
शिया हजरात के घरों में फूल की मजलिस हुई। लोगों ने फातेहा कराकर तबर्रुक तक्सीम किया। घरों व इमामबारगाहों में मजलिस आयोजित हुए। मुकीमगंज, अर्दली बाजार, शिवाला, गौरीगंज, चौहट्टा लाल खां, काली महल, चहमामा, दालमंडी, मदनपुरा, पितरकुंडा आदि क्षेत्रों में शिया हजरात के घरों से देर रात तक नौहाख्वानी व मातम की सदा गूंजती रहीं।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रो में विशेष पकवान ‘खिचड़ा’ भी पका। समाजसेवको ने पानी तथा शरबत के सबील भी लगवाए। शहर में या हुसैन की सदा से गलियाँ भी गुन्ज्मान थी। किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो इसके हेतु वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने चप्पे चप्पे पर अपनी मुस्तैदी बरक़रार रखा। खबर लिखे जाने तक आलम के जुलूस अधिकतर मुकम्मल होकर अपने अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…