अनुराग पाण्डेय
डेस्क: बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो रही है। इस सप्ताह भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश जारी है। बारिश के कारण लोगों को काफी दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। इसके अलावा जहाँ बारिश थम गई है वहां के लोगो का उमस और धुप से हाल बेहाल है। धुप भले ही हलकी क्यों न हो मगर चिलचिलाती असर कर रही है। वहीं आईएमडी ने आज बुधवार को आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 42 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के ओर से इन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
आईएमडी के अनुसार बुधवार को पूरे पूर्वांचल में बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ दिन भर बादल छाए रहेंगे। वहीं वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और मेरठ डिवीजन के इलाकों में तापमान में भी कुछ खास बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि गोरखपुर डिवीजन में पांच डिग्री तक की कमी आ सकती है। जबकि कानपुर डिवीजन में तीन डिग्री तक तापमान में कमी आने की संभावना जताई गई है। वहीं प्रयागराज और आसपास के इलाकों में दो डिग्री तक की कमी आ सकती है। विभाग की मानें तो इस सप्ताह बांदा में सबसे ज्यादा 38.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। राजधानी लखनऊ में भी बुधवार को बारिश होने की संभावना है, जबकि पूरे दिन बादल छाए रहने की बात कही गई है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक रहने की संभावना है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…