आफ़ताब फारुकी
डेस्क: मध्य प्रदेश के सीधी में एक आदिवासी युवक पर पेशाब किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एमपी सरकार और पुलिस सक्रिय हुई थी। पेशाब करने वाले अभियुक्त प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अब इस मामले में बसपा प्रमुख मायावती ने प्रतिक्रिया दी है।
मायावती ने आज बुधवार सुबह ट्वीट किया, ”मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी दलित युवक पर स्थानीय दबंग नेता के पेशाब किए जाने की घटना अति-शर्मनाक है। जिस अमानवीय कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।” मायावती ने कहा, ” इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ही सरकार का जागना इनकी संलिप्तता को साबित करता है, यह भी अति-दुःखद है।”
एमपी की बीजेपी सरकार को घेरते हुए मायावती ने लिखा, ”मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार इस संबंध में मुजरिम को बचाने और उसे अपनी पार्टी का ना बताने जैसी बातों को छोड़कर अपराधी के ख़िलाफ़ केवल एनएसए नहीं बल्कि उसकी संपत्ति को ज़ब्त और ध्वस्त करने की कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसी घटनाएं सभी को शर्मसार करती हैं।”
बताते चले कि सोशल मीडिया पर पुराने पोस्टर और तस्वीरें साझा करके कुछ लोग ये दावा कर रहे हैं अभियुक्त प्रवेश शुक्ला बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला के क़रीबी हैं। वही कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरा है। हालांकि केदारनाथ शुक्ला इन दावों को ख़ारिज करते हैं। केदारनाथ शुक्ला ने कहा, ”सीएम साहब ने मुझसे पूछा कि क्या वो मेरा प्रतिनिधि है? मैंने उन्हें बता दिया है कि वो मेरा प्रतिनिधि नहीं है।” एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मामले में सख़्त से सख़्त कदम उठाए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…