Varanasi

मुहर्रम के मद्देनज़र वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस उतरी सडको पर, हुई पैदल गश्त

ए0 जावेद

वाराणसी: मुहर्रम के मद्देनज़र वाराणसी पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन के निर्देशन पर आज वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने जमकर मिश्रित आबादी वाले इलाको में पैदल गश्त किया और संदिग्ध दिखाई दे रहे लोगो को रोका टोका। इस दरमियान लोगो में विश्वास दिलाने का प्रयास किया कि वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।

हर थाने पर उपलब्ध पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी और एसीपी ने इस गश्त में शिरकत किया। बताते चले कि पंचकोसी यात्रा, सावन और साथ ही मुहर्रम के मद्देनज़र यह पैदल गश्त शहर में हुई है। जिसमे मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, घाट, सर्राफा व्यवसाय बाहुल्य इलाकों में गश्त किया गया। साथ ही रोड किनारे अतिक्रमण को हटवाया गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts