मो0 सलीम
डेस्क: कुछ खबरे और मामले हमारे सामने ऐसे आते है जिसे सुन कर हम भी हैरान रह जाते है। मगर ये बात अलग है कि दुल्हन के चोरी के मामले और फरार होने के मामले जैसे आम ही होते जा रहे है। हर दिन ऐसा कोई न कोई मामला सामने आता है जिसमे दुल्हन ससुराल वालो और पति को च्ख्मा देकर कभी प्रेमी के साथ तो कभी गहनों के साथ फरार हो जाती है।
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार भदोही के एक गांव निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति चार बच्चों का पिता है। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने जिगना थाना क्षेत्र की एक महिला से 25 मई को शादी की। बताया जा रहा है कि महिला लखनऊ की रहने वाली है। लोगों ने जिगना क्षेत्र का बता कर मंदिर में शादी करा दी। महिला तीन दिन तक व्यक्ति के साथ रही। चौथे दिन गहने लेकर फरार हो गई।
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने छह से सात बार में लगभग आठ लाख रुपये का जेवरात दिए। उसके साथ धोखा हुआ है। उसने अपना खेत बेचकर पैसे दिए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष जिगना अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…