तारिक़ खान
डेस्क: सावन माह के शुरू होने से पहले यात्रियों का आगमन शुरू हो जाता है। सरकार श्रद्धालुओ को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराती है ताकि वो आराम से अपनी यात्रा पूरी कर सके और दर्शन-पूजन के दौरान उन्हें कोई भी दिक्कत न हो और हर चीज़ उन्हें सुगमता से मिल जाए। वही अब तीर्थयात्रियो को लेकर एक और खबर सामने आई है कि सावन में तीर्थयात्रियों को सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन आईआरसीटीसी द्वारा कराए जाएंगे। इसको लेकर बुधवार को पैकेज लॉन्च किया गया है। बताते चले कि 27 जुलाई से यात्रा शुरू होगी, जो पांच अगस्त तक चलती रहेगी। पैसेंजर 917 रुपये की आसान ईएमआई पर यात्रा कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार 27 से शुरू होने वाली यात्रा पांच अगस्त को समाप्त होगी। नाश्ता एवं दोपहर तथा रात का शाकाहारी भोजन, एसी/नान एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण शामिल है। ट्रेन में कुल 767 सीटें रहेंगी। इसमें 49 सेकेंड एसी, 70 थर्ड एसी व 648 स्लीपर क्लास की सीटें शामिल हैं। स्लीपर में प्रतिव्यक्ति किराया 18925 रुपये, थर्ड एसी में 31769 रुपये तथा सेकेंड एसी में 42163 रुपये प्रतिव्यक्ति है। पैकेज का भुगतान ईएमआई पर भी किया जा सकता है। 917 रुपये प्रतिमाह की किश्त है। पैकेज की बुकिंग बेवसाइट www.irctctourism.com व 8287930913/08/06/02 नंबरों पर की जा सकती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…