रवि शंकर दुबे
रामपुर: अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में कल सोमवार को रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में सफाई साक्ष्य के तहत बचाव पक्ष यानी अब्दुल्ला आजम की तरफ से सत्रवें में गवाह रंजीत कुमार सिंह को प्रस्तुत किया गया। जिनकी गवाही के बाद अभियोजन पक्ष द्वारा जिरह की गई। अब इस मामले में साक्ष्य सूची में दिए गए नामों में से 2 गवाहों की गवाही ही शेष रह गई है। जिसके लिए न्यायालय ने 5 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है। अब 5 जुलाई को इस मामले में शेष रह गए दो गवाहों की गवाही कराई जाएगी।
इस संबंध में अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि अब्दुल्लाह आजम खान के डबल जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित मामला जो माननीय विशिष्ट न्यायालय मजिस्ट्रेट एमपी एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है, में वह सफाई साक्ष्य में चल रहा है, बचाव पक्ष के द्वारा आज डीडब्ल्यू 17 के रूप में आज रंजीत कुमार सिंह को प्रस्तुत किया गया है, उनकी गवाही कराई गई है। जिसका हमारे द्वारा जिरह की गई और सफाई साक्ष्य में फिर पत्रावली 5 तारीख के लिए नियत की गई है। 5 जुलाई को सफाई साक्ष्य की सूची में जो नाम दिए हैं, उसमें नामजद दो गवाह और शेष बचे हैं, पर माननीय न्यायालय द्वारा उन्हें प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
वही आजम खान पर दर्ज भड़काऊ भाषण मामले में अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 130/2019 थाना शहजाद नगर पर है। जो मोहम्मद आजम खान के भड़काऊ भाषण संबंधित है। उसकी पत्रावली बहस में चल रही है। अभियोजन पक्ष के द्वारा बहस पिछली तिथि में कर ली गई है। बचाव पक्ष के द्वारा अभी पार्टली बहस की गई है, शेष बहस के लिए आज मंगलवार की तिथि डेट नियत है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…