शाहीन बनारसी
वाराणसी: आज मंगलवार को सीएम योगी के आगमन को देखते हुए रुट डायवर्जन किया गया है. बताते चले कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराह्न बाद चार बजे आएंगे जिसको देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सीएम देर रात तक निरीक्षण करके लौट जाएंगे।
वही हरहुआ फ्लाईओवर के ऊपर से कोई भी वाहन नहीं जाएगा। व्यास मोड़ और भेलखा मोड़ तिराहा से कोई भी वाहन हरहुआ नहीं जा सकेगा। गिलट बाजार तिराहा से वाहन शिवपुर तरना नहीं जा पाएंगे। भोजूबीर तिराहे से वाहन सर्किट हाउस, गिलट बाजार पुलिस चौकी की तरफ नहीं जाएंगे। गोलघर कचहरी से वाहन सर्किट हाउस की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को अंबेडकर चौराहा व अर्दली बाजार की तरफ से निकाला जाएगा।
जेपी मेहता तिराहा से भोजूबीर तिराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। वाहनों को सेंट्रल जेल रोड से शिवपुर की तरफ निकाला जाएगा। अंबेडकर चौराहा से वाहन गोलघर कचहरी चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। पांडेयपुर फ्लाईओवर से पुलिस लाइन चौराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे। उधर, अंधरापुल से चौकाघाट की तरफ वाहन नहीं जाने पाएंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…