ईदुल अमीन (इनपुट-साहिल खान)
डेस्क: सोमवार की रात आगरा में भीषण सड़क हादसा हुआ। घटना ताजनगरी आगरा के खेरागढ़ कस्बा में सैंया रोड का है जहाँ सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे दीनदयाल मंदिर के समीप ऑटो व कार की सीधी टक्कर हो गई। भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए आगरा भेजा गया। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में 10 लोग सवार थे।
आमने-सामने हुई भिड़ंत में ऑटो क्षतिग्रस्त होने के साथ पलट गया। उसमें सवार लोग ऑटो के नीचे दब गए। चीख-पुकार मच गई। चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े। सूचना पर खेरागढ़ थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसमें बृजमोहन शर्मा (62) निवासी खेरागढ़, ऑटो चालक भोला निवासी अयेला और सुमित (12) निवासी नगला उदया की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके अलावा सुमित के पिता जयप्रकाश (45) निवासी नगला उदया और खेरागढ़ निवासी मनोज शर्मा (35) की इलाज के दौरान सांसें थम गईं। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि हादसे के बाद कार छोड़कर सवार भाग निकले। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि खेरागढ़ हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई है। दो की इलाज के दौरान मौत हुई। इनमें जयप्रकाश निवासी नगला उदया और मनोज शर्मा निवासी खेरागढ़ हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…