Varanasi

वाराणसी: लगातार हो रही बारिश के बाद निकली धुप से बढ़ी उमस, बारिश का अलर्ट

मो0 सलीम

वाराणसी: लगातार बारिश होने के बाद एक बार फिर बढ़ी उमस ने लोगो का हाल बेहाल कर दिया है। वही धुप निकलने से मौसम का मिजाज़ भी बदल गया है। सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी सुबह से ही तेज धूप होने से गर्मी जैसा अहसास होने लगा। उमस से लोग काफी परेशान है। हवा की रफ्तार भी बहुत कम है। जिससे राहत नहीं मिली।

मानसून सक्रिय होने के बाद से अचानक बदले इस मौसम का असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। दो दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस हो गया था। वही मंगलवार की सुबह 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक, मानसून की सक्रियता अभी बनी है ऐसे में इस सप्ताह भी हल्की से तेज बारिश के आसार हैं।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts