मो0 कलीम
डेस्क: डंपर को ओवरटेक कर रहा ट्राला पीछे से डंपर में घुसने से उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पक्षी विहार के पास आज रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार लखनऊ की ओर जा रहे मौरंग लदे डंपर को ओवरटेक करने के दौरान गिट्टी लदा ट्राला पीछे से भिड़ गया। गया। हादसे में ट्राला चालक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद डंपर का चालक और क्लीनर भाग निकले। हादसे से हाईवे जाम हो गया।
हादसे के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार कुशीनगर जिले के थाना कसेया निवासी ट्राला चालक कौलेश (30) झांसी से गिट्टी लादकर गोरखपुर जा रहा था। तभी सुबह करीब तीन बजे कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर अजगैन कोतवाली के पक्षी विहार के पास आगे चल रहे मौरंग लदे डंपर को ओवटेक करने का प्रयास किया। डंपर चालक ने पहले साइड दी, लेकिन अचानक से आगे वाहन आ जाने से उसने फिर ब्रेक मारी इससे ट्राला पीछे से उसी में घुस गया।
इस हादसे में ट्राला चालक कौलेश की मौत हो गई, जबकि डंपर चालक और क्लीनर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकले। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हाइड्रा और क्रेन मंगाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…