रेहान अहमद
डेस्क: बीमारी से तंग आकर मिर्ज़ापुर के जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा कला (कोइरान) गांव के एक युवक ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दिया. मिली जानकारी के अनुसार रमेश कुमार उर्फ सुदामा (29) पुत्र रामपति उर्फ झल्लर ने आज रविवार की सुबह जब परिवार के सदस्य खेत में काम करने चले गये तभी सुबह छह बजे रमेश ने खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया और रोशनदान में मफलर बांध कर फंदे से लटक गया।
घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जिगना अरविंद कुमार पांडेय पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जवान बेटे की मौत से मां गीता देवी व पिता झल्लर उर्फ रमापति सहित परिजनो का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीमारी के चलते रमेश ने ऐसा कदम उठाया है।
बताते चले कि मृतक कई माह से बीमार था। वाराणसी से इलाज हो रहा था। मृतक तीन बहन दो भाई में चौथे नम्बर पर था। शादी नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि युवक बीमारी व दवा से परेशान था। फंदे पर लटककर जान दे दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…