मो0 सलीम
डेस्क: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि मणिपुर के मुद्दे पर उनका विरोध जारी रहेगा। संजय सिंह ने कहा कि विपक्ष के सभी दलों ने उन्हें समर्थन देने का एलान किया है। संजय सिंह को आज सोमवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने पूरे मॉनसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया।
आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ‘देखिए आज जो राज्य सभा में देखा गया, वो अश्विसनीय था।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे एक साथी सांसद संजय सिंह उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए वेल तक गए लेकिन उस समय लीडर ऑफ हाउस ने सस्पेंशन मोशन लाते हुए उन्हें निलंबित करा दिया।यह लोकतंत्र की हत्या है।’
उन्होंने कहा, ‘अगर लोकतंत्र में बहस करने की मांग पर भी सांसदों को सस्पेंड कर दिया जाएगा तो फिर इस देश में क्या ही लोकतंत्र है? राघव चड्ढा ने बताया कि सदन स्थगित होने के बाद विपक्ष के साथी सभापति के पास गए और आग्रह किया कि इस निलंबन को रद्द कर दें। आम आदमी पार्टी को इस मुद्दे पर कांग्रेस के सांसद दिग्विजय सिंह का भी साथ मिला है।
दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘राज्यसभा के अध्यक्ष ने जो कदम उठाया है, वो उचित नहीं है। यूपीए सरकार में कितनी बार तत्कालीन एनडीए के सदस्य वेल में आकर ऑब्जेक्ट करते थे। कई बार पूरा का पूरा सत्र इसी तरह चला गया।’ उन्होंने याद दिलाया कि तब अरुण जेटली बीजेपी सांसदों के विरोध को ‘अधिकार’ बताते थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…