शाहीन बनारसी
डेस्क: आज सोमवार को मणिपुर के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा होने के बाद में सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस दरमियान विपक्ष बुरी तरह से सरकार पर हमलावर है। आज लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह चर्चा के लिए तैयार थे, मगर विपक्ष इस दरमियाना प्रधानमन्त्री से चर्चा की मांग को लेकर लगातार हंगामा और नारे लगा रहे थे। जिसके बाद सदन को कल मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वो चर्चा के लिए तैयार हैं। लेकिन, इस दौरान विपक्ष के सांसद लगातार नारे लगाते रहे। विपक्षी दल मांग कर रहे हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी संसद मणिपुर के मुद्दे पर बयान दें। इस बीच राज्यसभा से सांसद जया बच्चन ने मणिपुर के मुद्दे पर मीडिया से बात की। जया बच्चन ने कहा, ‘मणिपुर को लेकर दुनिया भर में सब लोग चर्चा कर रहे हैं।’
उन्होंने कहा कि ‘हमारे अपने देश में बात नहीं हो रही है। इससे ज़्यादा मैं क्या कह सकती हूं।’ सपा सांसद जया बच्चन ने पत्रकारों से कहा, ‘ये शर्म की बात है। चर्चा वो करवाना नहीं चाहते। आप सदन के अंदर जिन दो राज्यों की बात कर रहे हैं, वहां सत्ता में आपके विरोधी हैं। आपके राज्य में क्या हो रहा है। यूपी, मध्य प्रदेश में क्या हो रहा है, आप बताइए। जो कुछ भी इनका बचा है, वो भी नहीं बचेगा।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…