National

अजीत पवार का दावा ‘वह है एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष’, चुनाव आयोग को भेजा 40 विधायको के समर्थन वाला पत्र

शाहीन बनारसी

डेस्क: आज 5 जुलाई को केंद्रीय चुनाव आयोग को अजित पवार का एक पत्र मिला जिसमें एनसीपी के चुनाव चिह्न घड़ी पर दावा किया गया है। चुनाव आयोग को अजित पवार को एनसीपी का अध्यक्ष नियुक्त करने संबंधी पत्र भेजा गया है। एनसीपी विधायकों के शपथ लेने से दो दिन पहले अजित पवार की ओर से चुनाव आयोग को यह याचिका सौंपी गई थी।

इसके पहले अजित पवार ने 2 जुलाई को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उस वक्त उनके साथ एनसीपी के 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। अजित पवार का कहना है कि उन्होंने 30 जून को 40 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र लिया था। यही पत्र अजित पवार गुट की ओर से चुनाव आयोग को भेजा गया है।

साथ ही ये भी बात भी सामने आई है कि इस याचिका के साथ दिए गए पत्र पर 40 विधायकों के हस्ताक्षर हैं। साथ ही इस याचिका में यह भी कहा गया है कि अजित पवार के प्रस्ताव में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। अब स्थिति ऐसी है कि एक ही पार्टी एनसीपी के दो लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष होने का दावा कर रहे है। इस बीच सुप्रिया सुले ने कहा है कि भाजपा देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts