National

तमिलनाडु में भाजपा की सहयोगी पार्टी AIADMK ने किया ‘समान नागरिक संहिता’ पर एतराज़

आनंद यादव   

तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी एआईएडीएमके ने बुधवार को फिर से ये साफ़ किया है कि वो समान नागरिक संहिता को लागू किए जाने के ख़िलाफ़ हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एआईएडीएमके के चीफ़ के पलानीस्वामी से पत्रकारों ने समान नागरिक संहिता पर बीजेपी के एजेंडे और उनकी पार्टी के रुख को लेकर सवाल पूछा।

के पलानीस्वामी ने इस पर जवाब दिया कि साल 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी ने जो घोषणापत्र जारी किया था, उसमें पहले ही समान नागरिक संहिता पर पार्टी का रुख साफ़ कर दिया गया है। उन्होंने चेन्नई में संवाददाताओं से कहा, “हमारा घोषणापत्र पढ़िए। हमने पहले ही इस पर अपना स्टैंड स्पष्ट कर दिया है।”

साल 2019 में जारी इस घोषणापत्र में ‘सेक्युलरिज़्म’ टॉपिक के अंतर्गत पार्टी ने कहा था, “एआईएडीएमके भारत सरकार से अपील करेगी कि समान नागरिक संहिता के लिए संविधान में ऐसा कोई संशोधन न लाया जाए जिससे भारत के अल्पसंख्यकों के धार्मिक अधिकारों पर प्रतिकूल असर पड़ता हो।”

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts